Press "Enter" to skip to content

खेत में पानी देने से मना किया तो कर दी मारपीट-shivpuri news

शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत शनिवार को शाम के समय ग्राम पुरैनी में बोर मालिक की दो युवकों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सुखाराम पुत्र मनका जाटव निवासी ग्राम पुरैनी ने बताया कि शनिवार को शाम के समय राजपाल जाटव व प्रभू जाटव आए और कहने लगे कि तू अपनी बोर से हमारे खेतों में पानी दे। जिस पर उसने ना कर दिया। मना करते हुए आरोपित गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!