Press "Enter" to skip to content

रक्त के बदले लिए जा रहे शुल्क को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन-shivpuri news

शिवपुरी। अस्पताल आने वाले मरीज को जब रक्त की आवश्यकता होती है तब उसे रक्त बदलने के एवज में 1500 रुपए की भारी भरकम राशि का खर्चा उठाना पड़ता है। ऐसे में कई लोग यह राशि वहन नहीं कर पाते ऐसे मरीजों और उनके परिजनों की सुध लेने का अनुकरणीय कार्य जिला कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने की किया। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव हरवीर रघुवंशी, मुकेश जैन, सोनू राजावत के साथ मिलकर एक ज्ञापन सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि रक्त के बदले लिए जाने वाले रक्त की राशि को कम कर 100 रुपए किया जाए अथवा संभव हो तो रोगी कल्याण समिति इस रक्तदान को लेकर पहल करते हुए यह राशि लेना ही बंद कर दें। 
जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि जो रक्त इंसान को जीवन दान देता हो उस रक्त की पूर्ति भी एक इंसान ही करता है जब एक दूसरे को रक्त की आपूर्ति हेतु रक्त दाता पर प्रदाता दोनों ही एक दूसरे को सहयोग प्रदान करते है तो फिर उसमें रक्त के बदले ली जाने वाली राशि का क्या महत्व। यदि रोगी कल्याण समिति को अपने आर्थिक संसाधन जुटाने है तो इसके लिए और भी कई माध्यम मौजूद है ऐसे में रक्त के बदले रक्त बदलने को लेकर राशि ली जाना जनहित में न्यायोचित नहीं कहा जा सकता। इसलिए हम रोगी कल्याण समिति से आग्रह करते है कि वह इस गंभीर मामले को जनहित में निर्णय ले। रही बात रोगी कल्याण समिति को आर्थिक रूप से सम्पन्न कराने की तो इसके लिए हम मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर को भी खत लिखकर इस संदर्भ में उचित कदम उठाने की मांग रखेंगे। इस ज्ञापन के बाद सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने शीघ्र उचित कदम उठाने का आश्वाशन कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल को दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!