Press "Enter" to skip to content

पुलिस बेखबर, चोर बेधड़क चुराए जा रहे वाहन-shivpuri news

िशवपुरी। जिले में वाहन चोर सक्रीय है। आए दिन जिले के किसी न किसी स्थान से वाहन चोरी हो रहे हैं। सात दिन में लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहन चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। वहीं वाहन चोरों ने फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया और शिवपुरी सहित नरवर से वाहन चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने वाहन मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
शादी में खाना पड़ा महंग, वाटिका के बाहर खड़ी एक्टिवा चुरा ले गए
घटना पुराने बस स्टैंड के सामने गोकुलम वाटिका की है। जहां रविन्द्र कुमार जैन पुत्र बालचंद्र जैन निवासी रावत सर कोचिंग के पास राजेश्वरी रोड बीते रोज अपनी एक्टिवा स्कूली से गोकुल वाटिका से पुराने बस स्टैंड के सामने अपने बच्चों के शादी समारोह में गया था और एक्टिवा को लॉक लगाकर वाटिका के सामने खड़ा कर दिया। जब लौटकर आया तो देखा कि गाड़ी नहीं थी। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने आकर केस दर्ज करवाया।
नरवर से गली में रखी बाइक चुरा ले गए चोर
नरवर थाना क्षेत्र के नरवर में गुपता किराना स्टोर के पास वाली गली में रखी बाइक को चोर चुराकर ले गए। बाइक मालिक दिनेश पुत्र नत्थालाल शर्मा निवासी पुराने थाने के पास ने बताया कि वह बीते रोज शाम के समय किसी काम से गया हुआ था। उसने बाइक को लॉक लगाकर गुप्ता किराना स्टोर के पास वाली गली में रख दिया। जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक गायब थी। जिस पर आसपास पूछताछ की गई तो कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद दिनेश थाने आया और बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!