Press "Enter" to skip to content

विवादों में रहने वाले डीपीसी शिरोमणि दुबे का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन शासन स्तर पर हुआ स्वीकृत | Shivpuri news

उप सचिव ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन स्वीकार किया
पूर्व कलेक्टर शिल्पा गुप्ता से विवादों के चलते स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का दिया था डीपीसी ने आवेदन
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पदस्थ डीपीसी शिरोमणि दुबे द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का दिया गया आवेदन मप्र शासन ने स्वीकार कर लिया है। शासन स्तर से स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव केके द्विवेदी ने डीपीसी के इस आवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें 31 जनवरी 2019 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के निर्देश भी जारी कर दिए है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले डीपीसी शिरोमणि दुबे का तत्कालीन कलेक्टर शिल्पा गुप्ता से विवाद हो गया था और इस विवाद के बीच डीपीसी शिरोमणि ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था। इस आवेदन को शासन स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। 11 जनवरी 2019 को इस आदेश पर उप सचिव ने हस्ताक्षर कर दिए हैं और 31 जनवरी से डीपीसी स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!