Press "Enter" to skip to content

भाजपा के मीडिया प्रभारी पर एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज-shivpuri news

शिवपुरी। खनियांधाना पुलिस ने खनियाधाना मंडल के भाजपा मीडिया प्रभारी चंदू उर्फ चंद्रशेखर पुरोहित के खिलाफ मारपीट सहित एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। यह कार्रवाई ग्राम नदनवारा के निवासी दीपक पुत्र दयाराम जाटव की रिपोर्ट पर से की गई है। दीपक पुत्र दयाराम जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चंदू पुरोहित ने टेकरी मंदिर के पास उसे रोककर उससे 200 रुपए मांगे और जब आरोपित को रुपए नहीं दिए तो उसने जाति सूूचक गालियां देकर उसके साथ मारपीट की है। फरियादी दीपक की शिकायत पर खनियाधाना पुलिस ने आरोपी चंदू के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 
आरोपित ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया
जबकि इस मामले में आरोपित चंदू उर्फ चंद्रशेखर पुरोहित ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ झूठी कायमी की गई है। आरोपी चंदू ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि टेकरी मंदिर के पास वह फुटबॉल खेल रहा था तभी नंदनवारा के एक व्यक्ति का फोन आया। चंूकि वह कियोस्क बैंक भी चलाता है और उक्त व्यक्ति ने उससे अपने खाते का बैलेंस बताने को कहा। इस पर चंदू का कहना है कि उसने उक्त व्यक्ति से कहा कि पासबुक लेकर आना। इसी बात पर फोनकर्ता ने उससे फोन पर ही गाली गलौच शुरू कर दी और कुछ देर बाद गाड़ी से चार लोग उसके पास आए और चारों ने उसके साथ झूमा झटकी की बाद में उसके खिलाफ दीपक जाटव को बहला फुसलाकर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, लेकिन आरोपित ने नंदनवारा के उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया जिससे उसका झगड़ा हुआ था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!