Press "Enter" to skip to content

कमल खिलाओ क्रिकेट प्रतियोगिता में यूनाईटेड क्लब रहा विजेता | Shivpuri news

शिवपुरी ब्यूरो। कमल खिलाओ खेल प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से किया जा रहा हैं। जिसका शुभारंभ बीते रोज शहर के प्लेग्राउण्ड में वरिष्ठ भाजपा नेता ओर कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा,पुलिस विभाग की सब स्पेक्टर नीतू अवस्थी  ने दीप प्रज्वलन कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तत्पश्चात दोनों टीमों से अतिथिद्वय ने परिचय प्राप्त कर टॉस किया जिसमें जय शिव  क्लब ने टॉस जीता और  पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ओर 89 रन ही बनाई पाई। दूसरी पारी  यूनाइटेड क्लब की ओर से पहले खिलाड़ी के रूप में सागर यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाये का एक अच्छा खासा स्कॉर खड़ा कर यूनाइटेड क्लब ने एक छक्के के साथ को जीतकर ले गये। लेकिन मंचासीन लोगों ने इन नवयुवकों का उत्साह वर्धन किया इसके बाद यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने साहस का परिचय देते हुए नौजवान खिलाड़ियों ने प्लास्टि की बॉल के माध्यम से चौके और छक्कों की बारिश कर दी और मैच को जय शिव क्लब  के कब्जे छीन कर अपने पक्ष में कर लिया। जिसका मैन ऑफ द मैच सागर यादव को 1 विकेट लेके 11 रन दिए 2 ओवर में एवं 77 का शानदार स्कॉर खड़ा करने पर अतिथियों द्वारा दिया गया। खास बात ये की जैसे ही सागर ओपनिग गये जैसे ही दर्शकों ने हजारों के ईनाम उस पर लगा दिए और ईनाम हासिल भी की  तत्पश्चात इस टूर्नामेंट का संचालन गिरीश मिश्रा मामा एवं कमल सिंह शेरा ने किया। वहीं एम्पायरिंग सुजीत करोसिया ने की। यह टूर्नामेंट 15 फरवरी तक नियमित रूप से खेला जाऐगा। जिसमें विजेता टीम को 21 हजार रूपए उप विजेता टीम को 11 हजार रूपए एवं टॉफी प्रदान की जाएगी। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एंट्री फीस 4100 रूपए रखी गई थी उक्त कार्यक्रम की जानकारी भाजयुमो के मीडिया प्रभारी आशीष सेन ने दी हैं। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष दीपक राठौर ,सोनू कुशवाह,  दिलीप अग्रवाल छिग्गा, पत्रकार लालू शर्मा, निहाल कोड़े, संजय रावत, राजा रावत, जण्डेल रावत, रिंकू राज,  कपिल यादव,  दीपेश त्रिवेदी, राजबाथम रवि सैन, सुरेन्द्र किरार, ललित किरार,दीपक कुशवाह,अमित मंगल सहित अनेक लोग शामिल हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!