गोस्वमी युवा जागृति मंच के तत्वाधान में चतुर्थ विवाह सम्मेलन आयोजित | Shivpuri News

शिवपुरी-समाज में फिजूलखर्ची को रोकने और सामाजिक संगठन मजबूत बनाए जाने के उद्देश्य से गोस्वामी युवा जागृत मंच के तत्वाधान में गत दिवस आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोस्वामी युवा जागृति मंच के तत्वावधान में लगातार प्रतिवर्ष की भांति चतुर्थी बार 3 प्रदेशों के 30 जोड़ो का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन बड़ी धूमधाम से करवाया गया। गोस्वामी जागृति मंच एव गोस्वामी युवा संगठन की और से समस्त समाज भाइयो के सहयोग से इस विवाह सम्मेलन को सफल बनाया। इस विवाह सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वरूपानन्द सरस्वती एवं प्रहलाद वन जी मौजूद रहे। इस विवाह सम्मेलन को 4 वार सफलता प्रदान करने में सम्पूर्ण समाज भाइयो का बहुत सहयोग रहा। कार्यक्रम में पहुंचे नव युगल दंपत्ति को अतिथिद्वयों द्वारा शुभाशीष प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। साथ ही विवाह में पति-पत्नि के बनने वाले संबंधों की प्रांगढ़ता को लेकर अतिथिद्वयों द्वारा अपने विचार प्रकट किए गए। इस कार्यक्रम में दूर-दराज से अलग-अलग प्रदेशों के जोड़ों ने विवाह संपन्न कराए और आयोजन में पूर्ण तन-मन-धन के साथ इस आयोजन को सफल बनाया।