Press "Enter" to skip to content

खेत में रखी कार, ट्रैक्टर के पहिए और अन्य सामान जला / Shivpuri News

 शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम
राठौर में अज्ञात कारणों के चलते खेत में रखी कार जलकर राख हो गई। कार के
साथ ट्रैक्टर के दो पहिए भी जल गए ।

इसमें किसान
को तकरीबन 1 लाख के नुकसान का आकलन है । फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने
आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पवन धाकड़
पुत्र कल्याण धाकड़ 28 साल निवासी रातोर ने बताया कि गांव में मंगल सिंह के
खेत में खेती का सामान रखा था।

2 जनवरी शनिवार को
दोपहर 12 बजे के करीब अचानक आग लग गई। जिससे उसकी इंडिका कार, दो कोपा
भूसा और ट्रैक्टर के टायर जल गए। तकरीबन 1 लाख के नुकसान के आकलन की बात
किसान ने कही। आग कैसे लगी इसकी जानकारी पवन धाकड़ को नहीं है, लेकिन उसे
शंका है कि गांव के ही किसी मंगल सिंह ने यह आग लगाई है। जिस पर पुलिस ने
आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!