Press "Enter" to skip to content

विवाहित प्रेमिका ने पे्रेमी को खिलाया जहरीला लड्डू और पति ने उसे मार डाला -shivpuri news

अशोक लोधी की हत्या का पर्दाफाश 
 
शिवपुरी।
मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोहर्रा निवासी अशोक पुत्र नारायण लोधी की
हत्या का पर्दाफाश हो गया है उसकी लाश 21 और 22 जनवरी को खेत पर पड़ी हुई
मिली थी। मृतक के मुंह में लड्डू था और सिर में घातक हथियार से चोट के
गंभीर निशान। मृतक के परिजनों के अनुसार बिजली ट्रांसफॉर्मर से कनेक्शन
लेने को लेकर हुए विवाद में रामदास, हजरत और सुरेंद्र ने उसकी हत्या की है,
लेकिन पुलिस ने जांच में पाया कि अवैध संबंध अशोक की हत्या का कारण बने
हैं और इस मामले में आरोपी रामदास लोधी और उसकी पत्नि के विरूद्ध हत्या का
मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 
प्राप्त जानकारी
के अनुसार अशोक लोधी के अवैध संंबंध रामदास लोधी की पत्नि से थे। इन
संबंधों की जानकारी जब रामदास लोधी को लगी तो उसने अशोक लोधी को समझाया,
लेकिन मृतक जब नहीं माना तो रामदास ने अशोक की हत्या करने का निर्णय ले
लिया तथा अपनी पत्नि को खूब डांटा फटकारा। अपमानित विवाहिता महिला ने अपने
पे्रेमी की हत्या करने का निर्णय ले लिया और उसे मिलने के लिए अपने घर
बुलाया जहां उसने लड्डू में जहर मिलाकर अशोक को खिला दिया। इसी दौरान
रामदास लोधी वहां आया। उसने घर में जब अशोक लोधी को देखा तो उसका खून खोल
गया। उस समय अशोक के मुंह में लड्डू था और रामदास ने पीछे से हल के फर से
मृतक के सिर पर जमकर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह देखकर
रामदास की पत्नि ने कहा कि तुम्हें उसे मारने की आवश्यकता क्या थी उसे तो
मैंने जहर का लड्डू पहले से ही खिला दिया था। पुलिस के सामने आरोपी पति
पत्नि ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया
जाएगा। 
 
इनका कहना है- 
अवैध संबंधों के कारण अशोक
लोधी की हत्या हुई है। पूछताछ में आरोपी पति पत्नि ने अपना प्रायश्चित
स्वीकार कर लिया है। पत्नि ने लड्डू में जहर मिलाकर खिलाना बताया है। वहीं
पति ने मृतक के सिर पर हमला करना स्वीकार किया है। गांव में मृतक और आरोपी े
के घर आमने सामने हैं। बिसरर रिपोर्ट के बाद स्थिति और भी क्लीयर होगी। 
अशोक बाबू शर्मा, थाना प्रभारी मायापुर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!