Press "Enter" to skip to content

नेशनल पदक जीता तो मिलेगी नौकरी / Shivpuri News

प्रदेश में नए और प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर
प्रदान करने मुख्यमंत्री कप का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने विधायक
कप का आयोजन बंद कर दिया था, जिसे शिवराज सरकार ने दोबारा शुरू करने की
रणनीति बनाई है।

इसके साथ ही जिला स्तर पर
विवेकानंद योग सेंटर्स स्थापना की तैयारी की गई है।इसका लाभ शिवपुरी को भी
मिलेगा।खास बात यह है कि खिलाड़ी यदि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतता
है तो उसे शासकीय सेवा भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान ने खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के विभाग खेल और युवा
कल्याण विभाग की समीक्षा की। जिसमे तय हुआ कि भारत सरकार द्वारा योग को
खेलो इंडिया गेम्स 2021 में खेल में शामिल किया गया है। प्रदेश में योग के
विस्तार के लिए जिला स्तर पर विवेकानंद योग सेंटर्स की स्थापना की जाएगी।

इसके
बाद विकासखंड स्तर तक इनका विस्तार किया जाएगा।इससे शिवपुरी में योग
गतिविधियों से जुड़े एक सैकड़ा से अधिक लोगों को सीखने और प्रतिभा प्रदर्शन
का अवसर मिलेगा। बैठक में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव
इकबाल सिंह बैंस, डायरेक्टर जनरल पवन जैन, प्रमुख सचिव मनोज गोयल आदि
उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने
कहा कि ग्वालियर में 50 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के निर्माण
तथा भोपाल में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स साइंस सेंटर के निर्माण की योजना है।
स्पोर्ट साइंस सेंटर में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार
के वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएंगे।

खेल मंत्री
श्रीमती सिंधिया ने बताया कि कोरोना काल में अगस्त माह से प्रदेश की खेल
अकादमियों को प्रारंभ कर दिया गया यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि गत 5
महीनों में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 10 अंतर्राष्ट्रीय और 40
राष्ट्रीय पदक अर्जित किए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!