शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत नगरेला श्याम नगर में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी बीते रोज शाम के समय घर से लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 17 जनवर को शाम के समय उनकी पुत्री घर से अचानक कहीं चली गई। उसे आसपास काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों को शक है कि उनकी पुत्री को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।



