शिवपुरी।
जिले का सेन समाज ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की उस
टिप्पणी से खासा नाराज हैं जिसमें उन्होंने सेन समाज की भावनाओं को ठेस
पहुंचाने वाली टिप्पणी की थी। इसके विरोध में सेन समाज के मध्यप्रदेश युवा
सेन समाज संगठन द्वारा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के सिंधिया जनसंपर्क
कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा। सेन समाज के जिलाध्यक्ष ललित श्रीवास ने
अपनी टिप्पणी में कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा सेन
समाज पर तंज कसना शोभनीय नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा
था कि नाऊ-नाऊ कितने बाले, सब जल्द सामने आ जाएगा। जिलाध्यक्ष श्रीवास के
अनुसार ऐसे शब्दों का प्रयोग करने से प्रतीत होता है कि श्री तोमर सेन समाज
की भावनाओं का सम्मान नहीं करते हैं। देश में वह अच्छे पद पर सुशोभित हैं
और उनका इस तरह का आचरण अनुकरणीय नहीं है। उन्हें आगे आकर सेन समाज से माफी
मांगनी चाहिए यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो भाजपा को उनके खिलाफ कार्यवाही
करना चाहिए। सेन समाज ने कहा कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष
अमित शाह को पत्र लिखकर उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएंगे।

Be First to Comment