शिवपुरी। राजेश्वरी रोड़ पर निवासरत शिक्षक राजकुमार सड़ैया के पिता अशोक सड़ैया का बीती रात्रि लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। श्री सड़ैया की अंतिम यात्रा आज उनके निज निवास राजेश्वरी रोड़ से निकाली गई। जहां मुक्तिधाम पर उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। श्री सड़ैया के निधन से शहर में शोक का माहौल बना हुआ है। उनके निधन पर शहर के वरिष्ठ नागरिकों सहित शिक्षा विभाग, समाजसेवियों एवं पत्रकारगणों ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं।



