
शिवपुरी- रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन द्वारा गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए वृद्धआश्रम अस्पताल चौराहे पर नि:शुल्क शीतल जल सेवा का शुभारंभ गत दिवस किया गया। इस दौरान रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन द्वारा प्याऊ शुभारंभ पश्चात वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को फ ल और जूस का वितरण किया गया। इस दौरान प्याऊ का उद्घाटन नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन लगाई गई प्याऊ की स्थापन को लेकर मंगलम के राजेंद्र मजेजी का इस सेवा में विशेष योगदान के लिए बहुत आभार व्यक्त किया। इस प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, सचिव प्रदीप गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र हरियाणी (काके), उपाध्यक्ष राजू हरियाणी, सहसचिव कृष्णा अग्रवाल, महेंद्र रावत, उमेश शर्मा, टिंकल जैन, दिनेश भूगड़ा, अंकुर गुप्ता, आयुष गोयल, दीपक गोयल (दीपू), रिंकेश जैन, धर्मेंद्र अग्रवाल, उत्तम व्यास, गौरव शर्मा मौजूद रहे वहीं एसोसिएशन द्वारा हरिओम राठौर प्याऊ में बर्फ सेवा के लिए एसोसिएशन ने हरिओम राठौर का आभार व्यक्त किया।






Be First to Comment