Press "Enter" to skip to content

खनिज अधिकारी ने पकड़ी रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली | Shivpuri news

शिवपुरी। जिला खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा को आज सूचना मिली कि देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड किनारे स्थित भैया होटल के पीछे से रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। खनिज अधिकारी श्री शर्मा तुरंत अधीनस्थ अमले के साथ भैया होटल के पास पहुंचे तो उन्हें रेत से भरे दो ट्रेक्टर ट्रॉली मिले। खनिज अधिकारी को देखकर ट्रेक्टर चालक मौके से भाग खड़ेे हुए। खनिज अधिकारी द्वारा दोनों ट्रेक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्ती की कार्रवाई की। इसके बाद मुरम से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉली देहात थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम लगातार जारी रहेगा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!