जनपद शिक्षा केंद्र में डीपीसी को दी विदाई-shivpuri news

कर्मचारी बोले, आप जैसे अधिकारी से बहुत कुछ सीखने मिला
शिवपुरी। करीब 7 साल तक शिवपुरी में पदस्थ रहे और अपने नए-नए प्रयोगों व कसावट को लेकर सुर्खियोंे में रहने वाले डीपीसी शिरोमणी दुबे का बुधवार को जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी ने विदाई समारोह आयोजित किया। स्थानीय पर्यटन स्थल भदैयाकुंड पर आयोजित विदाई समारोह में डीपीसी सपत्नी पहुंचे यहां बीआरसीसी अंगदसिंह तोमर के नेतृत्व में उन्हें शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जनपद शिक्षा केंद्र के जनशिक्षकों, बीएसी व अन्य अमले ने कहा कि आप जैसा अधिकारी मिलना मुश्किल है और आपकी कार्यशैली से जीवन में काफी कुछ सीखने मिला है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आरबी शिंडोस्कर भी मौजूद रहे। डीपीसी ने शिवपुरी में रहते हुए अधिनस्थ अमले से मिले सहयोग की प्रशंसा की और धन्यवाद ज्ञापित किया। विदाई समारोह के दौरान बीएसी संतोष व्यास, माजिद खान, आदित्य माथुर, सीएसी बृजेश बाथम, सुनील उपाध्याय, दिनकर नीखरा, मनोज खत्री, लोकेश बोवल, ऋषभ जैन, रविन्द्र िद्ववेदी, उपयंत्री राजेन्द्र गुप्ता एवं जितेन्द्र परिहार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।