
सुनील रजक शिवपुरी। आज शिवपुरी में यातायात थाने पर प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने ऑटो चालकों की बैठक ली एवं उनकी समस्याएं सुनी। समस्याएं सुनकर उनको आसबासन दिया कि जितनी भी उनकी समस्याएं है उनको दूर किआ जाएगा।लेकिन उसके उपरांत भी अगर कोई गलती में ऑटो पाया गया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी किसी को नही छोड़ा जाएगा।
ऑटो चालकों ने रणवीर सिंह यादब से बातचीत में कहा कि हमारी कई तरह की समस्याएं हैं। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष बनबारी धाकरे ने बताया कि ऑटो चालकों को कई तरह की समस्यायों से गुजरना पड़ता हैं। पहले उनका समाधान किआ जाए एवं आर टी ओ के तहत भी उनकी कुछ समस्याएं है।
परमिट बढ़ाकर एक साल का किया जाए
ऑटो यूनियन के अध्यक्ष एवं उनके सभी साथियों ने कहा कि ऑटो के जो परमिट होते हैं।उनकी बढ़ाकर एक साल का किया जाए। अभी परमिट का टाइम कम है जिससे हमें बार बार बड़बाने में समस्या आती हैं।
ऑटो स्टैंड की ब्यबस्था की जाए
ऑटो यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि चालको को स्टैंड न होने के कारण समस्या आती हैं सवारियों को छोड़ने में भी बीच सड़क पर छोड़ने में काफी समस्या आती हैं। कभी कभी पास से अगर कोई बाहन गुजरता है तो सवारियों को लग भी जाती है जिससे सवारियों को जोकिम हैं।
ड्राइवर एवं मालिक की पूरी जानकारी यातायात थाने पर दर्ज कराई जाए
यातायात प्रभारी ने ऑटो चालको को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिसकी ऑटो है।एवं जो चला रहा है उस ऑटो के ड्राइवर एवं मालिक की पूरी जानकारी थाने पर दर्ज कराए। जिस ड्राइवर की जानकारी जिस ऑटो पर दर्ज कराई गई हैं अगर उस ऑटो पर वो ड्राइवर नही मिला तो कार्यवाही होगी अगर ड्राइवर बदल चुका है तो उसकी जानकारी तुरन्त दर्ज कराए जिससे ड्राइवर को किसी मुसीबत का सामना नही करना पड़ेगा।
हर ऑटो पर लगाये जायेंगे यूनिक कोड ओर टोकन दिया जाएगा
थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कहा कि हर ऑटो चालक को यूनिक कोड दिया जाएगा एवं टोकन दिया जाएगा जिसमे ड्राइव की फ़ोटो एवं डिटेल रहेगी अगर ऑटो चलाते समय यूनिक कोड एवं टोकन सही पाया गया पूरे कागज सहित तो उस पर चलानी कार्यवाही नही की जाएगी। लेकिन हमेशा ड्राइवर टोकन अपने साथ रखे ध्यान रहे अपना टोकन किसी ओर ड्राइवर को न दे जिस ड्राइवर का टोकन हैं। उस टोकन को वही उपयोग करें।
शराब पीकर ऑटो चलाने पर होगा 1 माह तक का टोकन निरस्त,होगी कार्यवाही
अगर कोई भी चालक शराब पीकर ऑटो चलते हुए मिला रात हो या दिन मे तो उस पर नियमो के तहत कार्यवाही की जाएगी एवं उसका टोकन एक माह तक निरस्त किया जाएगा।
एक ऑटो पर दिन ओर रात की शिफ्ट में ड्राइवर है तो उसकी भी जानकारी दे
रणवीर सिंह यादब ने कहा कि अगर किसी ऑटो पर दिन में अलग ड्राइवर एवं रात में अलग ड्राइवर है तो दोनों की अलग अलग जानकारी दे अगर ऐसा नही किआ गया एवं एक ही ड्राइवर की जानकारी दी गई और दूसरा ड्राइवर मिलता है तो उस ओर कार्यवाही की जाएगी
यूनिक कोड ओर डिटेल से यह मिलेगा फायदा
शहर में बढ़ते ऑटो एक्सीडेंट पर लगेगी रोक यूनिक कोड के माध्यम से जिस ऑटो को जो नंबर दिया गया है उस नंबर से उसकी पूरी डिटेल जैसे कि ड्राइवर का नाम पता मोबाइल नंबर इसी तरह मालिक का नाम पता मोबाइल नंबर सभी निकलना आसान हो जाएगा एवं तुरन्त पकड़ में आ जायेगा






Be First to Comment