शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 फरवरी से किया जा रहा है। टूर्नामेंट 14 फरवरी तक शहर के पोलोग्राउंड में आयोजित होगा जिसमें जिले की टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। भाजयुमो मोर्चे के जिलाध्यक्ष मुकेशसिंह चौहान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में शिवपुरी सहित जिले भर की टीमें भाग लेंगी। इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। चौहान और युवा मोर्चे के अन्य पदाधिकारी तथा सदस्यों ने खेल प्रेमियों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।



