Press "Enter" to skip to content

भारत पर्व में कलाकारों द्वारा मोनिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी-shivpuri news

शिवपुरी। स्थानीय मानस भवन में टीकमगढ़, सागर, विदिशा के कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों ने भारत पर्व में पारंपरिक कला मंडलियों के कलाकारों द्वारा लोकनृत्य एवं आजादी के तराने पर केंद्रित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। 
कलेक्टर अनुग्रह पी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेम नारायण नागर, जिला पंचायत के सीईओ राजेश कुमार जैन सहित अधिकारी, बड़ी संख्या में नागरिक आदि उपस्थित थे। भारत पर्व के तहत सांस्कृतिक संध्या पर मानस भवन में जनसंपर्क संचालनालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान द्वारा आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में संतोष शर्मा के नेतृत्व में कवि सम्मेलन के कार्यक्रम में कवियों के रूप में संजीव दुबे, बीणा खुशबू, कन्हैयालाल, अकबर ताज ने देशभक्ति पर केन्द्रित अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। जिससे देर रात तक श्रोताओं ने कवियों की रचनाओं का आनंद लेते रहे और दर्शकों की तालियां भी खूब बटोरी। भारतपर्व के कार्यक्रम में टीकमगढ़ के धनिराम खंगार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय कलाकारों ने मोनिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मोनिया नृत्य के दौरान ढोलक पर परमलाल यादव ने, नगरिया बादक के रूप में ठाकुरदास यादव, मंजिरा को बजाकर राजाराम खंगार ने बसूबी संगीत दिया। नृत्य कलाकार के रूप में गायकी झींगा मास्टर के रूप में भवानीदास ने और नृत्य कलाकार के रूप में रामेश्वर यादव, अमित यादव, महेन्द्र यादव और छोटू यादव ने आकर्षक भेसभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति दी। मोनिया नृत्य बुंदेलखण्ड में दीपावली के दूसरे दिन दौज के दिन किया जाता है। 
ड्रीम शिवपुरी द्वारा आदर्श परिहार एवं सूबेदार गायत्री इटोरिया द्वारा निर्देशित ‘‘खाकी का दर्द’’ और उसका सम्मान शीर्षक से लघु नाटिका का प्रदर्शन किया गया। इस नाटिका में छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों सहित एक मूकवधिर जिया बच्ची द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी।
प्रदर्शनियों का हुआ आयोजन
भारत पर्व पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा शुरू की गई लोक कल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं पर केंद्रित फ्लेक्स और महात्मा गांधी 150वां जन्मवर्ष पर केंद्रित प्रदर्शनी आयोजित की गई, जो जनसामान्य के आकर्षण का केंद्र रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!