Press "Enter" to skip to content

पं.रामप्रसाद बिस्मिल के पैतृक गांव पहुँची, बी.पी.एम. जय हिंद मिशन की मशाल यात्रा / Shivpuri News

93वीं पुण्यतिथि पर शिवपुरी से निकली पैदल मशाल यात्रा, ग्राम बरबाई मुरैना में की समर्पित

शिवपुरी- जिला मुख्यालय शिवपुरी से लगातार चौथी बार समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में अमर शहीद पं.रामप्रसाद बिस्मिल के 93वें बलिदान दिवस के अवसर पर पैदल मशाल यात्रा निकाली गई जो मुरैना के ग्राम बाबई स्थित पं.बिस्मिल के बलिदान स्थली पर पहुंचकर संपन्न हुई जहां मशाल समर्पित की गई। शिवपुरी से वरिष्ठ जेलर विजय सिंह मौर्य के नेतृत्व में बी.पी.एम.जय हिंद मिशन के एक सैकड़ा साथियों के साथ पँहुचकर मुरैना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने डाईट परिसर मुरैना में ध्वजारोहण कर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद मशाल यात्रा न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिस्मिल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद शहीद संग्रहालय पहुंची। जहां कलेक्टर अनुराग वर्मा ने ध्वजारोहण किया एवं पुष्प अर्पित किये।

 

 जिला पुलिस बल की टुकडिय़ों ने गार्ड ऑफ  ऑर्नर के बाद तोप की सलामी दी। इसके बाद कलेक्टर अनुराग वर्मा ने यात्रा में शिवपुरी से आये बी.पी.एम. जय हिंद मिशन के सदस्यों में वरिष्ठ जेलर विजय सिंह मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी.एम.जय हिंद मिशन, डॉ.कपिल मौर्य, उपाध्यक्ष आदित्य शिवपुरी, सचिव दुर्गेश गुप्ता, रैली प्रभारी लल्ला कुशवाह, तोप चालक गणेश झा, रामलखन धाकड़ एवम अन्य साथियों को शॉल श्रीफल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  

 

इसके बाद शहीद संग्रहालय से अम्बाह के लिये रवाना हुई। यात्रा में एसडीएम मुरैना आरएस बाकना, नगर निगम कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता, जिला समन्वयक मुन्ना सिंह तोमर, बीआरसीए विशेन्द्र पाल सिंह जादौन, मुरैना से वेटनर्स इंडिया के मनोज शिवहरे, पुरातत्व से अशोक शर्मा एक विशेष दल मशाल यात्रा के लिये शिवपुरी से आये सदस्य, समाजसेवी  सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र.छात्रायें उपस्थित थे। 

 

शिवपुरी से निकली यह पैदल मशाल यात्रा मुरैना से होती हुई बड़ोखर, बड़ागांव, अम्बाह से आगे बढ़कर अमर शहीद के पैतृक गांव बरबाई पहुंची। स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा पं.शहीद बिस्मिल के स्वजन, शहीद सैनिकों के स्वजनों और समाज सेवियों  की मशाल यात्रा का एक दर्जन से अधिक जगहों पर स्वागत होने के बाद बरवाई गांव पहुंची। जहां बिस्मिल पार्क में दिमनी विधायक रविंद्र सिंह तोमरए एडीएम उमेश शुक्ला, एसडीएम राजीव समाधिया ने स्वागत किया।

 

 बिस्मिल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी तात्या टोपे परिवार से आए परिजनों का अभिनंदन अधिकारियों ने किया। वहीं पुष्प वर्षा के लिए आई तोप से 21 तोपों की पुष्प वर्षा कर सलामी दी गई। इस अवसर पर दो दर्जन शहीद सैनिक स्वजनों काए भूतपूर्व सैनिकों का और शिवपुरी से पधारे समाजसेवियों वरिष्ठ जेलर विजय सिंह मौर्य, बेटन्र्स इंडिया के आदित्य शिवपुरी,  मुरैना से मनोज शिवहरे,  दुर्गेश गुप्ता, हनुमान तिवारी श्योपुर इत्यादि का  दिमनी विधायक रविन्द्र सिंह तोमर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!