Press "Enter" to skip to content

आपदा प्रबंधन हेतु बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में बाढ़, अतिवृष्टि आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए मानसून वर्ष 2021 के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय शिवपुरी में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
 कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने इसके प्रबंधन के लिए डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07492-233881 है। ईमेल आईडी slrshivpuri@gmail.com है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी के रूप में अधीक्षक भू-अभिलेख राकेश ढोडी (मो.8109757454) को नियुक्त किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 15 जून  से 30 सितम्बर तक अथवा मानसून समाप्ति तक सक्रिय रहेगा। अतिवर्षा की स्थिति बनने पर कंट्रोल रूम 24 घण्टे चलेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: