Press "Enter" to skip to content

नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा आतंकवाद मनाया गया विरोधी दिवस | Shivpuri News

शिवपुरी।  नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के द्वारा 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में ग्राम किरौली में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमति देवीकौर ने कहा कि आज युवाओं के कंधों पर देश में आतंकवाद मिटाने की बहुत ही महत्वपूर्णजबावदारी है। युवाओं को चाहिए कि देश में आतंकवाद से निबटने में  बढचढ कर भाग लेें। श्रीमति विभूतिदेवी ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र सम्पूर्ण भारत में आज आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मना रहा है इसके अन्तर्गत मुख्यालय के निदेषानुसार आतंकवादी विरोधी दिवस के तहत गोश्ठी, रेली, शपथ व नुक्कड नाटकों का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक वीरांगना महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती बबीता कुर्मी ने कहा कि आज महिलाओं को भी देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहिए महिला भी आज अपने घर से बाहर निकलकर सार्वजनिक जीवन में अपना योगदान देने को तत्पर्य है। कार्यक्रम समन्वयक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि आतंकी कार्यवाही के अलावा भृश्टाचार, साम्प्रदायिक्ता, जातिवाद, पर्यावरण प्रदूषण आदि को भी हम आतंकवाद की ही श्रेणी में मानते हेै। मुकेश शाक्य युवा समाजसेवी  ने कहा कि आज युवा तो कार्य करने के लिये तैयार है लेकिन उसे पर्याप्त मार्गदर्षन नहीं मिल पा रहा है इस कार्य कों नेहरू युवा केन्द्र पूर्ण करने का प्रयास कर रहा है।  इस अवसर पर  अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। युवाओं  को शपथ भी दिलाई गई कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदर्शन वीरांगना महिला मण्डल चन्दनपुरा के संयोजक श्रीमती बबीता कुर्मी ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!