Press "Enter" to skip to content

दो थानों की पुलिस ने देशी कट्टे के साथ दो आरोपियों को दबोचा Shivpuri News

शिवपपुरी पुलिस द्वारा देशी कट्टों के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में अवैध हथियार वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना कोतवाली एवं थाना बामौरकला द्वारा दो आरोपियों को 315 बोर के 02 कट्टे मय 02 जिंदा राउन्ड के गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 01.06.19 को थाना प्रभारी कोतबाली बादाम सिंह यादव को सूचना प्राप्त हुई कि व्ही. मार्ट के सामने माधव चौक एबी रोड़ पर एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा हैं सूचना पर से थाना प्रभारी कोतबाली व्दारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर रवाना किया गया, पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के मिला, आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संतोष पुत्र सुरेश रजक  निवासी छात्रावास के पीछे मनियर का होना बताया, आरोपी के कब्जे से मिले देशी कट्टा और जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 01.06.19 को थाना प्रभारी बामौरकला रामेन्द्र सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि लेदा नदी की पुलिया ममरौनी रोड़ पर एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा हैं सूचना पर से थाना प्रभारी व्दारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर रवाना किया गया, पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के मिला, आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम परमाल सिंह उर्फ लल्लू पुत्र शोभाराम लोधी 22 साल निवासी ममरौनी का होना बताया, आरोपी के कब्जे से मिले देशी कट्टा और जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतबाली बादाम सिंह यादव एवं उनकी टीम तथा थाना प्रभारी बामौरकला उनि रामेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!