Press "Enter" to skip to content

मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना के कनेक्शन करने के बाद खुदी छोड़ गए जगह, जिम्मेदारों ने नही उठाए फोन / Shivpuri News

शिवपुरी। मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर कनेक्शन हो रहे हैं। लेकिन कनेक्शन करवाने वाले ठेकेदार द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। यहां ठेकेदार द्वारा कनेक्शन तो किए जा रहे है लेकिन कनेक्शन के लिए खोदे गए गड्डों व पेबर्स ब्लॉक को बंद नहंी किया जा रहा है। 

जब मड़ीखेड़ा के कनेक्शन अंबेडकर कॉलोनी में हो रहे थे तब मजदूरों ने पेबर्स टाइल्स खोदकर बाहर निकाल दिए जब लोगों ने दोबारा जगह को एक जैसी करने को कहा तो मजदूरों ने मना कर दिया वहीं संबंधित ठेकेदार ने कहा कि यह हमारा काम नहीं है।

जब कनेक्शनधारी इस संबंध में ठेकेदार से शिकायत करते हैं तो ठेकेदार का कहना होता है कि हमारा काम तो कनेक्शन देना है न कि गड्ढे को भरना। मामले को लेकर लोगों ने नपा के प्रभारी सीएमओ गोविंद भार्गव को फोन लगाया तो तीन-चार बार घंटी करने के बाद भी उन्होंने फाेन नहीं उठाया। इसके बाद एई चौहान को भी फोन लगाया गया लेकिन उनका भी फोन आउट ऑफ कवरेज एरिया में था। इस तरह कनेक्शन करने के बाद जगह को ठीक नहीं करने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उनका कहना था कि सरकारी अधिकारी लापरवाह हो गए हैं वह आम जनता की सुनवाई नहीं करते। मामले को लेकर नागरिकों ने संबंधित अधिकारी व कनेक्शन करने वाले ठेकेदार की उच्च स्तर पर शिकायत करने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!