जिलाध्यक्ष यशपाल बोले मिलकर करेंगे काम
शिवपुरी। नगर पालिका वर्कस आॅर्गनाइजेशन का चुनाव बीते रोज संपन्न हुआ था जिसमें यशपाल जाट को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया था। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने हर्ष ध्वनि से उनका स्वागत किया था और शनिवार को यशपाल ने कार्यकारिणी का गठन कर दिया जिसमें संरक्षक मंडल में हरीश चौबे, अवधेशसिंह कुशवाह, संयोजक पूरनसिंह कुशवाह, मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, ममता राजे, सचिव अरविंदसिंह कौरव, सहसचिव राजेंद्र वशिष्ठ, भीमसिंह जादौन, कोषाध्यक्ष महेंद्र झा, संगठन मंत्री सुनील कोड़े, प्रचार मंत्री संजीवसिंह चौहान, सह प्रचार मंत्री महेंद्र प्रतापसिंह भदौरिया, करनसिंह तथा वरिष्ठ मार्गदर्शन चंद्रशेखर गौतम और अब्दुल अकबर कुर्रेशी को बनाया गया। इस कार्यकारिणी के गठन के साथ ही यशपाल जाट ने कहा कि कर्मचारी साथियों ने उन पर एक बार फिर से भरोसा जताया है जिसके नतीजे में वे दूसरी बार वर्कस ऑर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि वे कर्मचारी हितों में अग्रणीय रहकर सभी कर्मचारियों के लिए काम करेंगे। नीति पूर्वक होने वाले कामों में वे बढ़चढ कर सहयोग करेंगे और यदि किसी कर्मचारी के साथ अकारण परेशानी उत्पन्न की गई तो वे आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। यशपाल जाट को जिलाध्यक्ष बनने पर चुनाव प्रभारी उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।






Be First to Comment