Press "Enter" to skip to content

सहकारी बैंक थरेट के अधिकारी-कर्मचारियों पर मामला दर्ज | Shivpuri news

बिना कर्ज लिए किसानों के नाम कर्ज माफी सूची में जोड़ने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज


दतिया। जिले के सहकारी बैंक थरेट के  अधिकारी कर्मचारियों पर बिना कर्ज लिए किसानों के नाम कर्ज माफी सूची में जोड़ने का मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।एक शाखा प्रबंधक, 2 सुपरवाइजर सहित 9 समिति प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज। उप पंजीयक सहकारिता दिनेश चौरसिया ने थरेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे शाखा प्रबंधक थरेट रामप्रकाश तिवारी, सुपरवाइजर अशोक श्रीवास्तव, सुपरवाइजर चंदन सिंह यादव, समिति प्रबंधक परसौदा वामन पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर,  परसौदा गुजर शिशुपाल सिंह गुर्जर, चीना श्रीनिवास गुप्ता, कमलेश तिवारी थरेट, दयाल सिंह कुशवाहा टोला, राकेश बघेल कुदारी, विपिन गुर्जर ईगुई,  चंद्रशेखर राजपूत रामपुरा खुर्द एवं हाकिम सिंह राजपूत दिगुवा के नाम शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!