Press "Enter" to skip to content

हाकर्स जोन के लिए सीएमओ ने किया गल्ला मंडी का निरीक्षण / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में सड़क के किनारे पर खड़े होने वाले फल सब्जी एवं चाट विक्रेताओं को व्यविस्थत करने के लिए नगर पालिका द्वारा हाकर्स जोन के लिए जगह की तलाश की जा रही हैं। जिससे बाजार में यातायात प्रभावित न हो। इसी के चलते नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ जीपी भार्गव ने एसडीओपी सुनील सिंह कुशवाह तथा यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव के साथ गांधी पार्क के पास स्थित गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव आरपी सिंह द्वारा मंडी की जगह को हाकर्स जोन बनाए जाने को लेकर आपत्ति जताई कि मंडी में सब्जी लेकर आने वाले किसानों के ट्रैक्टर कहां खड़े होंगे। हालांकि बीते दिनों नगर पालिका ने पुराना बस स्टैंड पर हाकर्स जोन बनाए जाने के लिए जगह चिन्हित की थी, लेकिन उक्त जगह हाउसिंग बोर्ड को दिए जाने के कारण हाकर्स जोन नहीं बनाया जा सका। उक्त जगह नहीं मिल पाने के लिए नगर पालिका ने खाली पड़ी गल्ला मंडी में हाकर्स जोन बनाए जाने की योजना बनाई गई है। उक्त योजना के चलते नगर पालिका सीएमओ और पुलिस प्रशासन ने सोमवार को गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। 

 

गौरतलब है कि फल सब्जी और चाट के ठेलों के कारण शहर का यातायात बाधित हो रही है। इन ठेला दुकानदारों का धंधा खराब न हो इसके लिए नगर पालिका और यातायात पुलिस द्वारा हाकर्स जोन बनाए जाने के लिए कवायद की जा रही है। गल्ला मंडी पिपरसमा में शिफ्ट होने के कारण खाली गांधी पार्क के पास खाली मंडी की जगह पर हाकर्स जोन बनाए जाने की योजना बनाई है। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव द्वारा बताया गया कि मंडी में किसान सब्जी बेचने के लिए आते हैं और मंडी के शेड में सब्जी व्यापारियों और आड़तियों का सामान रखा है। अगर फल सब्जी और चाट के ठेले लग जाएंगे तो सब्जी लेकन आने वाले किसान अपने ट्रैक्टर कहा खड़ा करेंगे। सीएमओ द्वारा बताया कि मंडी के अंदर जिन व्यापरियों का सामान रखा है इसे हटाने के लिए आप हमें पत्र दीजिए हम कल ही इसे साफ करा देंगे। जहां तक सब्जी मंडी की बात है तो किसान आगे के रास्ते से मंडी के अंदर अपने वाहन ले जाएं।

शुरू हुई मंडी में हाकर्स जोन बनाने की तैयारी

शहर में सड़क किनारे खड़े फल सब्जी के ठेलो को व्यविस्थत करने के लिए नगर पालिका द्वारा मंडी में हाकर्स जोन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमओ का कहना है कि मंडी में पर्याप्त जगह है। जहां फल सब्जी और चौपाटी आराम से बन सकती है। इसके साथ यहां पर आने वाले लोगों के वाहन भी बिना परेशानी के खड़े हो सकेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!