शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत 12 मई 2019 को शासकीय पी.जी.कॉलेज शिवपुरी में मतदान दलों से प्राप्त पीठासीन डायरी, मतपत्र लेखा समीक्षा रिपोर्ट एवं सुविधा पोर्टल पर मतदान केन्द्रवार मतप्रतिशत की जानकारी दर्ज कराने हेतु विधानसभावार शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 23 करैरा में सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक बृजमोहन परिहार, निर्वाचन प्रोग्रामर योगेश कुशवाह, निर्वाचन ऑपरेटर अमित पाल, पटवारी होम सिंह, जनपद ऑपरेटर दिलीप कुशवाह, ऑपरेटर जितेन्द्र गौड़, ऑपरेटर मुकर्रम खान की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 24 पोहरी में सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री नरेन्द्र द्वर्ग, लोकसेवा ऑपरेटर गोविंद धानुक एवं अशोक खिसानिया, निर्वाचन ऑपरेटर नीरज सिकरवार एवं गौतम वर्मा, जीआरएस श्री हमेंत शर्मा एवं नीलम यादव, ऑपरेटर कुणाल मीणा एवं रोहित थॉमस, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 25 शिवपुरी में ऑपरेटर हरेन्द्र प्रजापति, सहायक शिक्षक सुनील वर्मा, सहायक ग्रेड-3 दीपक शर्मा, ऑपरेटर कपिल अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 में सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक मधूसूदन पाठक, आपरेटर निशांत दीक्षित, लोकसेवा ऑपरेटर संजय गुप्ता, जनपद ऑपरेटर प्रमोद भारद्वाज एवं भानू बघेल, लोकेश शर्मा और शिक्षक शैलेश भार्गव को नियुक्त किया गया है। कोलारस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 27 कोलारस में सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री वीरेन्द्र तिवारी, ऑपरेटर सुभाष तडवी, देवेन्द्र पालीवाल, रिजवान सिद्धकी और सतेन्द्र व्यास, निर्वाचन प्रोग्रामर पवन योगी को नियुक्त किया गया है। उक्त कर्मचारी जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी शिवपुरी एवं एनआईसी के आविद कुर्रेशी के पर्यवेक्षण में अपना कार्य संपादित करेंगे।





Be First to Comment