उधार के रुपए मांगना पड़ा महंगा, युवक पर डंडे व पत्थर से हमला-shivpuri news

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत मुन्ना ढावा के पास नोहरी के रास्ते पर एक युवक की दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामला उधारी के रुपए वापस मांगे जाने का बताया जा रहा है। पुलिस को शिकायत में राजेश कुशवाह पुत्र शिवचरण निवासी कत्थामील के सामने शिवपुरी ने बताया कि रविवार को वह मुन्ना ढावा से नोहरीकला दीपक कुशवाह के लड़के के जन्मदिन में खाना खाने जा रहा था तभी मुन्ना ढावा से थोड़ा सा आगे हेमंत कुशवाह व लोकेश मिले जिनसे जब उधार के पांच सौ पए वापस मांगे तो उक्त दोनों युवक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे व पत्थर, डंडे से हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गया। जाते-जाते आरोपित उसे जान से मारने की धमकी भी दे गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।