खेड़ापति कॉलोनी से एक्टिवा चोरी-shivpuri news

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत खेड़ापति कॉलोनी से चोर एक एक्टिवा चुराकर ले गए। वाहन मालिक हितबल्लभ पुत्र स्व. पातीराम शर्मा ने बताया कि उनकी एक्टिवा बीते रोज सुबह के समय घर के बाहर खड़ी थी। जब वह बाजार जाने के लिए घर से बाहर आए तो एक्टिवा गायब थी। आसपास पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई जहां पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।