Press "Enter" to skip to content

किसान सभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित-shivpuri news

शिवपुरी। कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी के 8 फरवरी को होने वाले किसान सभा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष एवं गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राजेंद्र भारती द्वारा कांग्रेसजनों को सभा के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। 

बैठक में भोपाल में राहुल गांधी की होने वाली किसान सभा की तैयारियों को लेकर सभी वरिष्ठ जनों को जिम्मेदारियां सौंपी एवं शिवपुरी गुना संसदीय क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया या प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को लोकसभा चुनाव लड़ने हेतु सर्वसम्मति से एकमत होकर प्रस्ताव पारित कर लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र भारती को दिया। इस अवसर पर सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र शर्मा शर्मा, शिवपुरी विधानसभा प्रभारी मनोज पाल यादव, विधायक जसवंत जाटव करैरा, मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गणेश गौतम, हरवीर रघुवंशी प्रदेश महासचिव, राकेश जैन अमोल प्रदेश सचिव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महाराजसिंह लोधी जिला कार्यकारी अध्यक्ष, हरीवल्लव शुक्ला पूर्व विधायक, महेंद्र यादव पूर्व विधायक कोलारस, विजय शर्मा प्रदेश सचिव सहित जिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!