
शिवपुरी। कल जिला कांग्रेस की मीटिंग लेने पधारे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी ने गांधी सेवाश्रम न्यास पहुंचकर गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की बहां के रखरखाब को देखकर कहा कि यहां आकर बड़ी पॉजिटिव ऊर्जा का अहसास हो रहा है इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा ने त्रिपाठी से न्यास की पंजी में उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी दर्ज करवाई।




