
शिवपुरी।सोशल
मीडिया जहाँ प्रचार के लिये सबसे तेज माध्यम बना है वही इसके दुष्परिणाम
भी है।आज ऐसी ही एक घटना पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा के नाम से चल रही
फेसबुक आई डी से हुई।जिसमें एक आपत्तिजनक तस्वीर शेयर कर दी गई।जब इस विषय
मे पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा से पूछा गया तो उनका कहना था कि वे फेसबुक
नही चलाते ए।हालांकि उसके कुछ देर बाद ही पोस्ट हटा दी गई और फेसबुक
प्रोफाइल भी बदल दी गयी।किसी जन प्रतिनिधि के नाम से चलने वाली आईडी से अगर
इस तरह की पोस्ट डाली जाती है तो समाज मे उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।तो क्या
माना जाए कि पोहरी विधायक के नाम से कोई और फेसबुक आईडी संचालित करता है।
अब
देखना ये है कि इस विषय मे पोहरी विधायक द्वारा क्या पुलिस में शिकायत
दर्ज करवाते है क्या इस नाम से चलने वाली पक पर पुलिस जांच करेगी।




