
शिवपुरी। शासकीय हाई स्कूल सुनाज में बीते रोज सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सरपंच रानी देवी शर्मा, सहायक सचिव धनपाल यादव, पंच सहित प्राचार्य लक्ष्मीनारायण कुशवाह ने मां सरस्वती का माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना का नाटक मंचन कर किया गया उसके बाद छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर प्रस्तुतियां प्रस्तुति एवं नाटक ” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत स्वच्छ अभियान, झांसी की रानी के नाटक का मंचन किया गयाइसके साथ ही अन्य कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी। उसके उपरांत अतिथियों ने अपने उद्बोधन व्यक्त किए व छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए। कार्यक्रम में स्टाफ के सभी शिक्षकों का सहयोग प्रदान किया जिसमें डॉ. अल्पना सिंह, श्रीधर कुशवाह, प्रेम नारायण शर्मा, लक्ष्मी माथुर, रामबीर जाटव आदि हैं।
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment