Press "Enter" to skip to content

यादव महासभा के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में महासभा की दो महती मांगों को पूरा किया मप्र सीएम कमलनाथ ने | Shivpuri news

 
भोपाल में अपेक्स बैंक का नाम सुभाष यादव भवन व भोपाल में बनेगा मंागलिक भवन 

यादव महासभा के जनप्रनितिधि सम्मेलन सम्मानिज हुए जनप्रतिनिधि 


शिवपुरी– यादव महासभा मप्र की दो महती मांगों को गत दिवस भोपाल में यादव महासभा मप्र द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूरा किया। जिसमें सर्वप्रथम भोपाल के अपेक्स बैंक समन्वय भवन का नाम अब बदलकर स्व.सुभाष यादव को समर्पित करते हुए सुभाष यादव भवन होगा जबकि दूसरी मांग यादव महासभा के लिए भोपाल में ही मांगलिक भवन प्रदाय किया जाएगा। इन दो महती मांगों को पूर्ण करने पर यादव महासभा मप्र के प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र मण्डलोई, प्रधान महासिचव दामोदर यादव, युवा प्रदेशाध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष शिवपुरी कल्याण सिंह यादव (बंटी) सहित समस्त यादव महासभा मप्र ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में सहकारिता के जनक स्व.सुभाष यादव जी ने जब अपने कार्यकाल में अपैक्स बैंक की स्थापना की थी तो फि र क्यों ना इस अपेक्स बैंक सुभाष यादव का नाम दिया जाए, इसलिए अब अपैक्स बैंक की पहचान यादव समाज से जुड़कर सुभाष यादव भवन होगा, उन्होंने कहा कि हम घोषणाओं में विश्वास नही बल्कि वचन पत्र को पूरा करते है जब हमारे कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव जी ने समाज के प्रति विश्वास को लेकर यहाँ मांगलिक भवन की बात कही तो हम घोषणा नही बल्कि मांगलिक भवन भोपाल में बनाकर ही यादव समाज को देंगे। यादव महासभा मप्र के इस आयोजन में शिवपुरी जिले से करीब दो दर्जन वाहनों में सैकड़ों लोगों ने भागीदार कर समाज सेवा के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया जो जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव बंटी भैया के नेतृत्व में इस आयोजन में शामिल हुए।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!