Press "Enter" to skip to content

किसान पंजीयन एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए दल गठित-shivpuri news

शिवपुरी। रबी विपणन मौसम 2019-20 के लिए किसान पंजीयन एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए अनुविभाग स्तरीय दल का गठन किया गया है। उक्त दल के सदस्य खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर सुनिश्चित करेंगे कि खरीदी केंद्रों पर बिक्री के लिए आने वाला अनाज निर्धारित स्पेसिफिकेशन के अनुसार ही खरीदा जा रहा है एवं उसके संबंध में क्रेता एवं विक्रेता के विवादों का निराकरण भी करेंगे।
गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी, राजस्वद्, को अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य के रूप में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारिता विस्तार अधिकारी, मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पो का क्षेत्रिय प्रतिनिधि रहेंगे। जबकि समन्वयक के रूप में सहायकए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!