पिछोर। पिछोर तहसील के ग्राम पगरा एवं भौंती के बीच बस्ती के निकट सोमवार सुबह एक लकड़बग्घा घायल अवस्था में ग्रामीणों को दिखा। लकड़बग्घा का पिछला हिस्सा पूरी तरह चोटिल था, ग्रामीणों के अनुसार सड़क पार करते वक्त किसी वाहन ने उसमे टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो सड़क किनारे ही तड़पता रहा। तभी मौके पर पहुंचे कुछ लोगो ने इसकी सूचना वन विभाग अधिकारियों को दी पिछोर से पहुंची वन विभाग की टीम के साथ कस्बे के ही कुछ लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसको काबू में कर उसे उपचार के लिए भेज दिया।एक ओर जहां घायल अवस्था मे लकड़बग्घा तड़फ रहा था बही दूसरी और कुछ लोग बिना जान की परबाह किये सेल्फी लेते नजर आए।बस्ती के निकट दिखा लकड़बग्गा, सेल्फी लेने की लगी होड़-shivpuri news

पिछोर। पिछोर तहसील के ग्राम पगरा एवं भौंती के बीच बस्ती के निकट सोमवार सुबह एक लकड़बग्घा घायल अवस्था में ग्रामीणों को दिखा। लकड़बग्घा का पिछला हिस्सा पूरी तरह चोटिल था, ग्रामीणों के अनुसार सड़क पार करते वक्त किसी वाहन ने उसमे टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो सड़क किनारे ही तड़पता रहा। तभी मौके पर पहुंचे कुछ लोगो ने इसकी सूचना वन विभाग अधिकारियों को दी पिछोर से पहुंची वन विभाग की टीम के साथ कस्बे के ही कुछ लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसको काबू में कर उसे उपचार के लिए भेज दिया।एक ओर जहां घायल अवस्था मे लकड़बग्घा तड़फ रहा था बही दूसरी और कुछ लोग बिना जान की परबाह किये सेल्फी लेते नजर आए।


