शिवपुरी। विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद उत्साहित कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन में कई बदलाव किए है। इसी क्रम में जिला शिवपुरी से आईटीसेल एवं सोशल मीडिया के नए जिलाध्यक्ष पद पर कल्याण दांगी का मनोनयन किया गया है।
इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से रामकुमार दांगी को जिला कांग्रेस आईटी और सोशल मीडिया सेल शिवपुरी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर माधवराव सिंधिया को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र शर्मा कल्याण कुटीर से आशीर्वाद लेकर लोकसभा चुनाव हेतु कमर कसकर अपनी टीम को लोकसभा की तैयारी हेतु अवगत कराया।






Be First to Comment