Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी घोषित | Shivpuri news

शिवपुरी ब्यूरो। सोशल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन म.प्र.(समजा) के प्रदेशाध्यक्ष विजय चौकसे के निर्देशन में प्रदेश सचिव लालू शर्मा ने शिवपुरी जिले की कार्यकारिणी घोषित की हैं जिसमें महासचिव राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित मुदगल एवं मनोज भार्गव को नियुक्त किया गया हैं, वहीं उपाध्यक्ष पद पर इस्लाम शाह, रोहित मिश्रा, विनय धौलपुरिया, व सचिव पद पर सतेन्द्र उपाध्याय, सोनू गोयल, आदिल शिवानी, सहसचिव आशुतोष शर्मा, केदार गोलिया, शालू गोस्वामी, पूनम पुरोहित, वहीं आईटी सलाहकार रोहित बंसल, मीडिया प्रभारी विकास दण्डौतिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी कु. राजवर्धन सिंह को नियुक्त किया गया हैं। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अशोक शर्मा को दी गई एवं कार्यकारिणी सदस्यों में देवेन्द्र शर्मा नरवर, करूणेश शर्मा, उमेश भार्गव, सोनू अवस्थी, नवीन राठौर, प्रतीक निगम शामिल किए गए हैं। जिले के समस्त पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी हैं।  प्रदेशाध्यक्ष विजय चौकसे ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी तथा शीघ्र ही पत्रकार सहायता कोष के माध्यम से पत्रकारों की आपात स्थिति में मदद के करने लिए यह संगठन कार्य करेगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!