Press "Enter" to skip to content

वात्सल्य समूह का प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह कल-shivpuri news

शिवपुरी। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था वात्सल्य समूह द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान समाजबंधुओं का सम्मान समारोह एवं स्था की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 3 फरवरी रविवार को होटल पीएस रेसीडेंसी पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सन्मति फाउण्डेशन दिल्ली के अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गणेशीलाल जैन और दिल्ली के जितेंद्र कुमार जैन रहेंगे। कार्यकम की अध्यक्षता वात्सल्य समूह के संस्थापक अध्यक्ष इंजी. पवन जैन करेंगे। उक्त जानकारी कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन और महासचिव संजीव जैन ने संयुक्त रूप से दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!