बाइक सवार की हादसे में मौत, दूसरा घायल
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर बीलारा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक बलराम जाटव (35) पुत्र रमेश जाटव निवासी सिरसौद अपने साथ करन पुत्र गरीबा जाटव के साथ शिवपुरी से गांव लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बलराम की मौत हो गई है। जबकि घायल करन को इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।





Be First to Comment