Press "Enter" to skip to content

टैक्स चोरी के मामले में जीएसटी टीम का तीन फर्मों पर छापा | Shivpuri News


शिवपुरी। टैक्स चोरी की सूचना मिलने पर आज सुबह जीएसटी की 20 सदस्यीय टीम ने शहर की तीन फर्मों पर छापामार कार्रवाई की जहां कई घंटों तक अधिकारियों ने दस्तावेजों को खंगाला और कई कागजातों को अपने कब्जे में लिया है। कार्रवाई सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई और दोपहर तक जारी थी। इस दौरान पांच गाडिय़ों में सवार 8 से 10 अधिकारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा जहां टीम ने पंचायती बगीचे के सामने स्थित छर्च वालों के निवास स्थान पर दविश दी जहां संचालित तीन फर्मों पर अधिकारी पहुंचे जिन्हें देखकर फर्म संचालक और उनके परिवारजन सकते में आ गए। जीएसटी टीम के सदस्यों ने उनके घर के मुख्य दरबाजे बंद कर दिए वहीं उनके मोबाइल आदि संचार साधन भी अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद एक-एक कर फर्मों से संबंधित दस्तावेजों की छानबीन की गई।

वाणिज्यकर अधिकारी एलएन सिंह सिंघाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई थी कि शहर में संचालित तीन फर्मों अग्रवाल ऑयल मिल इंडस्ट्रीज, अशोका ब्रदर्स और विष्णु कुमार विनोद कुमार द्वारा टैक्स चोरी की है जिसे लेकर उनकी टीम ने छानबीन शुरू की थी और जब यह सूचना पुख्ता हो गई तो आज सुबह उनके नेतृत्व में तीनों फर्मों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। पहली टीम ने अग्रवाल ऑयल मिल इंडस्ट्रीज के संचालक नरेन्द्र कुमार गुप्ता के निवास स्थान पर छापा मारा। दूसरी टीम ने अशोका ब्रदर्स के संचालक अशोक गुप्ता के यहां छापा मारा और तीसरी टीम विष्णु कुमार विनोद कुमार फर्म के संचालक विनोद कुमार गुप्ता के यहां कार्रवाई शुरू की। तीनों कार्रवाई एक साथ होने के कारण फर्म संचालकों को किसी भी तरह से दस्तावेजों को इधर उधर करने का समय नहीं मिला और टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की।  हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि अभी तक इन फर्मों द्वारा कितने टैक्स की चोरी की गई है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!