![](https://new.fastsamachar.com/wp-content/uploads/2021/06/7-6.jpg)
िशवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। घटना की जानकारी गश्त से लौट रहे रेंजर नेशनल पार्क सतनवाड़ा रेंज के रेंजर उमेश राठौर को खूबत घाटी पर सुबह 5:30 बजे तेंदुआ मृत मिला।किसी वाहन ने तेंदुए का कुचल दिया था पहिया जबड़े के ऊपर से निकल गया जिससे तेंदुए की मौत हो गई। रेंजर राठौर का कहना है कि रात 2 बजे रात्रि गश्त के लिए खूबत घाटी से होकर निकले थे। लौटते वक्त तेंदुआ मृत मिला है।
Be First to Comment