Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर खड़ी बाइक को ले गया चोर / Shivpuri News

शिवपुरी। इंदार
थाना क्षेत्र के ग्राम पगारा में घर के बाहर टीनशेड में खड़ी बाइक को एक
अज्ञात चोर मौका देखकर चोरी कर ले गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार फरियादी
नत्थूसिंह यादव निवासी ग्राम पगारा की बाइक विगत 29 नवंबर को घर के बाहर
बने टीनशेड में खड़ी हुई थी। सुबह जब फरियादी अपनी उठाने के लिए पहुंचा तो
बाइक दिखाई नहीं दिखाई नहीं दी। बाइक गायब होने पर फरियादी ने अपने स्तर पर
बाइक को ढूंढ़ने का प्रयास किया, परंतु जब कहीं सुराग नहीं लगा तो फरियादी
शनिवार को थाने पहुंचा और बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की
शिकायत पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का मसरूका बनाकर अज्ञात चोर के खिलाफ
मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!