शिवपुरी। बदरवास के ग्राम बूढ़ाडोंगर के पास एबी रोड़ पर कल एक बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक फिसल गई जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र घायल हो गए। जिन्हें बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे शिवपुरी रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुना के पूनमखेड़ी निवासी रमेश चिड़ार अपने पुत्र सुरेश चिड़ार के साथ गुना से अपनी बहू को छोडऩे करैरा के सिरसौद गए हुए थे और मंगलवार को जब दोनों पिता पुत्र बहू को छोडऩे के बाद अपने गांव पूनमखेड़ी वापस आ रहे थे तभी ग्राम बूढ़ाडोंगर के पास एक आवारा कुत्ता दौड़ते हुए बाइक के सामने आ गया जिससे बचने के चक्कर में बाइक चला रहे सुरेश का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में सुरेश को गंभीर चोटें आ गईं जबकि उसके पिता के शरीर में मामूली चोटें आईं जिन्हें स्थानीय लोगों ने उठाया और बदरवास लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने सुरेश की गंभीर हालत के चलते उसे शिवपुरी जिला अस्पताल भेज दिया।





Be First to Comment