सीएम हेल्पलाइन को गंभीरता से न लेने पर तीन अधिकारियों को मिला नोटिस-shivpuri news

शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रहा पी द्वारा सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर प्रकरणों को एल.1 एवं एल.2 स्तर पर गंभीरता के साथ दर्ज कर निराकरण की कार्रवाई न करने के आरोप में तीन अधिकारियों को नोटिस पत्र जारी कर 19 फरवरी तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। नोटिस में तहसीलदार कोलारस रामनिवास सिंह सिकरवार, जनपद पंचायत नरवर के सीईओ एपी प्रजापति और प्रभारी खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा शामिल है।