
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत गीदखाो मड़ीखेड़ा डेम के पास एक आदिवासी युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मुकेश पुत्र मेहरवान आदिवासी निवासी उकायला 25 जनवरी को दोपहर के समय पेड़ से लकड़ी काट रहा था अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे आ गिरा। नीचे गिरने से वह बुरी तरह चोटिल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसे भर्ती कराया। मुकेश की 27 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment