Press "Enter" to skip to content

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नागर ने अपने परिजनों के साथ जाकर किया मतदान | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत शिवपुरी जिले के वयोवृद्ध एवं वरिष्ठ एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्रेमनारायण नागर ने पुत्र एवं पौत्र के साथ न्यूब्लॉक मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान करने के उपरांत उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में एक वोट का भी विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि वे 1951-52 में पहली लोकसभा के चुनाव से लेकर अभी तक लगातार निरंतर अपने मताधिकार कर उपयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि मतदान हेतु आज वे अपने बीमार बेटे को उज्जैन छोड़कर वोट डालने के लिए शिवपुरी आए है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाते हुए मतदान करना चाहिए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!