Press "Enter" to skip to content

मेरा घर-भाजपा का घर अभियान का शुभारंभ कल से-shivpuri news

शिवपुरी। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का”मेरा घर-भाजपा का घर” महा जनसंपर्क अभियान 12 फरवरी से शुरू कर रही है। महा जनसंपर्क अभियान के शिवपुरी जिला प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का यह अभियान 12 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा।
राष्ट्रीय स्तर पर अभियान की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 फरवरी को सुबह 9 बजे अपने निवास पर भाजपा का झंडा लगाकर करेंगे, तत्पश्चात सम्पूर्ण देश मे भाजपा के कार्यकर्ता अपने निवास तथा मोहल्ले में घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को घर घर जाकर लोगों को समझाएंगे एवं घर-घर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाएंगे।
सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश के लिए परीक्षा की घड़ी है और भाजपा का कार्यकर्ता इसके पूरी तरह से तैयार है। “मेरा परिवार-भाजपा का परिवार” यह भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख अभियान है जो 12 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा इसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं भाजपा की नीतियों से अवगत कराएंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!