
शिवपुरी। स्कूल बस संचालकों को निर्देश दिए कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करें।पालन न करने की स्थिति में संबंधित बस संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बताया गया कि मुख्य मार्गों पर 13 ब्लैक स्पाटों के अतिरिक्त 07 स्पाट भी चिह्नित किए गए है। इन स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु साइनेज बोर्ड लगाए जाने की कार्रवाई संबंधित विभाग करे। यह निर्देश जिला सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक में कलेक्टर अनुग्रह पी ने दिए।
कलेक्टर ने कहा कि नगर में बढ़ती जनसंख्या के दबाव एवं वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यातायात नियंत्रण किए जाने हेतु विभिन्न स्थानों पर वाहन पार्किंग हेतु जिला परिवहन अधिकारी, नगर पालिका एवं यातायात प्रभारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर स्थल चयन करें। उन्होंने सड़कों के गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।






Be First to Comment